| खुद को जानिए - खुद को स्वस्थ कीजिए |
![]() |
हम कौन हैं |
एम.टी.ओ. हॉलिस्टिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा का मतलब है “सम्पूर्ण” व्यक्ति का उपचार करना - भीतर और बाहर. इसमें बाहरी और पर्यावरणीय प्रभावों तथा अन्य बातों के साथ-साथ भौतिक शरीर, विचार और भावनाएँ, आध्यात्मिक सरोकार, शरीर के अन्दर और इर्द-गिर्द के ऊर्जा-क्षेत्र इत्यादि शामिल हैं. एक ओर जहाँ पश्चिमी चिकित्सा विज्ञान - नितान्त आकस्मिक अवधान के साथ-साथ - रोग के शारीरिक लक्षणों के उपचार और उनमें कमी लाने पर ध्यान केन्द्रित करता है, हॉलिस्टिक उपचार-विधि रोग के अंतर्निहित कारणों में कमी लाने पर ध्यान देता है, चाहे वे शारीरिक हों, भावनात्मक या आध्यात्मिक. हॉलिस्टिक उपचार के उद्देश्य हैं अंतिम लक्ष्य के रूप में दीर्घकालिक स्वास्थ्य के साथ त्वरित संतुलन स्थापित करना - जिसमें मरीज का शिक्षण और जीवन-शैली में बदलाव लाना भी शामिल है जिससे कालांतर में स्वास्थ्य-लाभ मिलता है. |
| प्रमाण पत्र |
"मैं तिब्बत की उस यात्रा पर गई जो मेरे बचपन का एक स्वप्न था. जब मैं वहां थी तो चार ही हफ़्तों में मुझे चार संक्रमण हुए (आम तौर पर मुझे साल में एक बार सर्दी या फ़्लू का प्रकोप होता है). जब मैं घर लौटी तो भी मैं बीमार पड़ी रही, बल्कि मेरी हालत और बदतर हो गई. मैं सो नहीं पाती थी और मुझे भयावह चिन्ता सताने लगी थी. मेरे डॉक्टर ने कहा कि यह एक प्रकार का वाइरस है और मुझे थोड़ा इंतज़ार करना होगा. जब आठ सप्ताहों तक मेरी स्थिति ऐसी ही बदतर बनी रही तो मैं M.T.O. पहुंची और एक सप्ताह के अन्दर ही बहुत हद तक मेरी चिन्ता कम हो गई. हॉलिस्टिक उपचार लेने के बाद मुझे और कोई संक्रमण नहीं हुआ. "जब मैने पहली नियो जित मुलाकात लेने के लिये M.T.O. फोन किया था, उस क्षण से लेकर अबतक, वे हमेशा कुछ नई चीज पेश करते हैं. इस क्लीनिक के पूरे स्वास्थ्यकर्मी दल ने समेकित रूप से मेरा उपचार किया और मेरे अनुभवों को हमेशा सुना गया और उसका सम्मान किया गया. मैंने बहुत ही अच्छा हॉलिस्टिक केयर प्राप्त किया जोकि किसी भी मेडिकल प्रोफेशन की तुलना में कहीं बढ़कर था. मैं M.T.O. के प्रति कृतज्ञ हूं और मुझे जो बहुत सारे हॉलिस्टिक विकल्प उपलब्ध कराये गये, गहन शिक्षा दी गई और यह विश्वास जगाया गया कि व्यक्ति स्वस्थ ज़रूर होता है - इन सब बातों के लिये भी मैं एहसानमंद हूं." विक्टोरिया टिबेट्स "हाल ही में M.T.O. हॉलिस्टिक सेंटर में मेरा कई प्रकार के ऑटोइम्यूनो गड़बड़ियों का इलाज़ किया गया जिनके कारण मैं गंभीर क्लान्ति रोग से ग्रस्त हो चुका था. हालांकि मेरी घोर थकावट पिछले 10 वर्षों से चली आ रही थी परन्तु M.T.O. में आरम्भिक उपचार लेने के बाद मुझे विलक्षण सुधार महसूस हुआ. IV विटामिन चिकित्सा, ऊर्जागत कार्यकलाप, ऍक्यूपंक्चर तथा औषध उपचार काफ़ी सफल सिद्ध हुए! "यहां के पेशेवर स्टाफ बहुत ध्यान देते हैं, सहयोगी स्वभाव के हैं, और मरीज़ों के उपचार के लिये बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिये वे भरसक प्रयास करने को इच्छुक रहते हैं. मेरे लिए इन सब बातों का आशातीत परिणाम निकला और आख़िरकार मैं अपने काम पर वापस लौट सका और नियमित कार्य करते हुए भी मुझे न थकने के आनन्द का लाभ अब मिलने लगा है. इतना बड़ा अन्तर लाने के लिये M.T.O. का धन्यवाद!कैरेन डॅनिएल्सन मुझे M.T.O. का पता तब चला जब कई डॉक्टर मेरे गंभीर लक्षणों का सही-सही निदान करने मे असफल हो गए. वस्तुतः ये लक्षण एक दुर्घटना के कारण अवसाद-ग्रस्त हो चुकी रोग-प्रतिरोधक प्रणाली के कारण उत्पन्न हो रहे थे. M.T.O. सेपी (मेरी चिकित्सक) ने तुरन्त पता लगा लिया कि क्या गड़बड़ी थी. फिर उसने मुझे जवाब दिये और एक उपचार योजन का नुस्ख़ा दिया. कुछ ही सप्ताहों में उपचार अपना असर दिखाने लगा. मैं जान चुकी थी कि अब मैं सुयोग्य हाथों में आ गई हूं. एक ही विजिट में मेरे भय कम हो गए. कुछ महीनों बाद मैं 99 प्रतिशत तक स्वस्थ हो चुकी थी. M.T.O. मेरे हेल्थ केयर का स्थायी रूप से नियमित अंग बन चुका है." सुसान स्टैफोर्ड "मेरी बेटी मुझे ऊर्जा चिकित्सा प्राप्त करने M.T.O. HHC ले आई. मुझे यकीन नहीं होता कि एक ही उपचार से मैं कितना बेहतर महसूस करने लगी थी. डॉक्टर फ़ल्लाह ने मेरे हृदय में एक गंभीर समस्या का पता लगाया और सुझाव दिया कि मैं ज़ल्द से ज़ल्द अस्पताल जाऊं. मैं बहुत डर गई परन्तु उन्होंने मुझमें साहस का संचार किया जिससे कि मैं यह कदम उठा सकी. उन्होंने मेरा जीवन बचाने के लिये मेरी मदद की." शॉन पोज्जी |
| “HARMONY” सूचनापत्र |
हमारे समाचारपत्र उन लोगों के लिये जो प्रभावी हॉलिस्टिक तकनीकों के बारे में उपयोगी जानकारी, सुझावों, लेखों तथा और भी बहुत सारी बातों मे अभिरुचि रखते हों, उपयोगी सूचना प्रदान करते हैं. हमारे द्वारा प्रकाशित समाचारपत्रों को देखने के लिये निम्नांकित में से किसी एक या सभी लिंकों का चयन करें. अंक 12अंक 14 अंक 15 अंक 16 अंक 17 |
©2007-08 M.T.O. Holistic Health Center®. सर्वाधिकार सुरक्षित.
|