हमारा परिचय
home page background
home page background
meditator
खुद को जानिए - खुद को स्वस्थ कीजिए

हमारे चिकित्सक  back to top
practitioner image

हेसम फल्लाह

MD

 

मेडिकल डिग्री प्राप्त करने के बाद डॉ. फ़ल्लाह ने पीडियाट्रिक्स में अपनी रेजिडेंसी और केस वेस्टर्न रिज़र्व युनिवर्सिटी से फेलोशिप प्राप्त किया. वे अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के सदस्य, अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के एसोसिएट फेलो तथा अमेरिकन बोर्ड ऑफ पीडियाट्रिक्स के राजनयिक हैं. डॉ. फ़ल्लाह AMESPA चिकित्सकों के संघ की सदस्य भी हैं.

उटकृष्ट रूप से समीक्षित पत्रिकाओं में उन्होंने कई लेख लिखे हैं और अब वे सैक्रामेंटो के सटर मेमोरियल हॉस्पीटल में इनपेशेंट पीडियाट्रिक कार्डिओलॉजी की निदेशक के रूप में कार्यरत हैं. साथ ही वे यूसी डेविस मेडिकल स्कूल में पीडियाट्रिक्स की सहायक प्रोफेसर भी हैं. इसके अलावा उनका निजी प्रैक्टिस भी जारी रहता है. डॉ. फ़ल्लाह स्पर्श-चिकित्सा में भी प्रशिक्षित हैं.

  back to top

practitioner image

मारजन फरीबा

MD

 

इंटर्नल मेडिसिन एवं कार्डियोवॅस्क्युलर मेडिसिन दोनों में ही बोर्ड से प्रमाणित, डॉ. फ़रीबा ने अपना चिकित्सकीय प्रशिक्षण अल्बामा युनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसिन तथा UC डॅविस मेडिकल स्कूल से प्राप्त किया. M.T.O. हॉलिस्टिक सेंटर में प्रैक्टिस करने के साथ ही वे सैक्रोमेंटो में भी एक हृदय रोग विशेषज्ञ के तौर पर प्रैक्टिस कर रही हैं. उनकी सक्रिय अभिरुचियों में शामिल है अवसाद और हृदय रोग के अभिक्रियात्मक प्रभावों तथा सम्पूर्ण स्वास्थ्य पर ध्यान के लाभों के बारे में शोध करना. डॉ. फ़रीबा ACAM की एक सदस्या भी हैं.

  back to top

practitioner image

सेपिज़ेह आरविन

Ph.D., RN, CHTP, CMT, TNP

 

M.T.O. हॉलिस्टिक हेल्थ सेंटर की निदेशक डॉ. आरविन हॉलिस्टिक हेल्थ में Ph.D. हैं. इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल हर्बलिज़्म से स्नातक की उपाधि प्राप्त करने से पूर्व उन्होंने अपने कैरीयर की शुरुआत 'कैज़र परमानेंते' के लिये एक नर्स के रूप में की. वे अमेरिकन हॉलिस्टिक नर्सेज एसोसिएशन तथा नर्स हीलर्स प्रोफेशनल एसोसिएट्स की सदस्य हैं.

तब से अबतक डॉ. आरविन ने अपनी मेडिकल शिक्षा का विस्तार करते हुए वैकल्पिक आरोग्य उपचारों की एक व्यापक श्रृंखला का समावेश किया है. वे रेकी, होम्योपॅथी, औषध उपचार, इरीडोलॉजी, BioSET™, JMT™ और सूफ़ी चिकित्सा में प्रशिक्षित हैं. उन्हे स्पर्श चिकित्सा में भी प्रमाण प्राप्त है और वे एक कपालीय त्रिकास्थि चिकित्सक और इंटर-ऍक्टिव इमेज़री गाइड भी हैं.

  back to top

practitioner image

बहनाज आजादे

LAc, रेकी मास्टर, TNP

 

डॉ. आज़ादे ने CSU फ्रेस्नो से रसायन विज्ञान में B.A. और सॅन फ्रांसिस्को के मीजी कॉलेज से चाइनीज मेडिसिन में एम.एस. (M.S.) की डिग्री हासिल की. आप एक लाइसेंसशुदा ऍक्युपंक्चर चिकित्सक हैं और साथ ही औषध विज्ञानी, स्पर्श चिकित्सा विशेषज्ञ, कोर्यो हैंड चिकित्सक, कपालीय त्रिकास्थि विशेषज्ञ और रेकी मास्टर.

  back to top

practitioner image

कैथी महमूदजादे

पोषण विज्ञान में MS

 

सुश्री महमूदज़ादे वर्तमान में स्टैंफोर्ड मेडिकल सेंटर के UCSF स्टैंफोर्ड हेल्थकेयर के डाएटिटिक्स विभाग में पदस्थ हैं. UC सॅन फ्रांसिस्को से डायटेटिक्स में B.S. करने के बाद उन्होंने हॉलिस्टिक पोषण विज्ञान में M.S. की डिग्री प्राप्त की. उन्हें पोषण विज्ञान स्क्रीनिंग तथा गुर्दा, मधुमेह, हृदय प्रत्यारोपण एवं कैन्सर के मरीज़ों की खास ज़रूरतों के समाधान में विशेषज्ञता हासिल है.

  back to top

practitioner image

मनीज़ेह मोजारद

सौन्दर्य विज्ञानी (Esthetician), CMT

 

1997 से एक लाइसेंसशुदा सौन्दर्य-विज्ञानी के रूप में कार्यरत सुश्री मोज़ारेज ने स्किन केयर के क्षेत्र में 1991 से कार्य किया है. वे नियमित रूप से युनाइटेड स्टेट्स और इटली दोनों ही जगह अध्ययनरत रहा करती हैं और इससे वे उच्च गुणवत्ता के स्किन केयर सम्बन्धी आधुनिकतम तरीकों में पारंगत बनी रहती हैं. अपने अपार अनुभव और कौशल के साथ सुश्री मोज़ारेज अपनी संवेदनशीलता और सुहृदयता के कारण भी अपने क्लाइंट्स की प्रशंसा प्राप्त करती हैं.

  back to top

practitioner image

याराह वाकमैन

CMT

 
हाल ही में अपने परिवार सहित हवाई से यहां आकर बस जाने वाली याराह मानव-शरीर सम्बन्धी अपने अपार ज्ञान के साथ अब हमारे टीम की एक सदस्य हैं. उन्हें बॉडीवर्क तकनीक के विविध आयामों में उच्च स्तर की कुशलता प्राप्त है - जिनमें शामिल हैं स्वीडिश टिश्यू/ संरचनात्मक एकीकरण, लोमी लोमी, शियात्सु, गर्भवती नारियों और शिशुओं के मसाज़, एसिस्टेड स्ट्रेचिंग, सुगन्ध चिकित्सा, ऊर्जागत कार्य, जल चिकित्सा, कई तरह के बॉडी स्क्रब और रैप तथा अन्य कई विषय.

 

 

©2007-08 M.T.O. Holistic Health Center®. सर्वाधिकार सुरक्षित.