US$50 के लिए 30 मिनट, केवल ड्राइ ब्रश US$80 के लिए 30 मिनट
अपशल्कन से त्वचा के रंग में सुधार होता है और उसमें निखार आता है, रोमकूप और रन्ध्र खुल जाते हैं जिससे त्वचा खुलकर सांस ले पाती है और मॉस्चराइजर, सीरम और जेल वगैरह इसमें आसानी से समा पाते हैं. अपशल्कन से त्वचा की बनावट में भी सुधार आता है और यह पहले से अधिक चिकनी और रेशमी मुलायम हो जाती है. इससे जहां एक ओर पूरी त्वचा के प्रकार्य में उत्प्रेरणा मिलती है वहीं दूसरी ओर रक्त-परिभ्रमण भी तेज होता है. सतह पर की मृत त्वचा को हटाने और नई स्वस्थ त्वचा के पुनःसृजन के लिये विशेषज्ञ हर सप्ताह अपशल्कन की सलाह देते हैं.
सुगंधित मार्जन (स्क्रब)
विशद एवं संतुलनकारी
श्रांतिदायक मालिश (मसाज) एवं ऊर्जस्वकारी मार्जन (स्क्रबिंग) का तालमेल भरा सम्मिश्रण, यह उपचार मृत त्वचा-कोशिकाओं का अपशल्कन करता है, त्वचीय स्वास्थ्य में सहायक होता है तथा रक्त-परिभ्रमणकारी एवं लसीकावाही प्रणालियों को उत्प्रेरित करता है.
हमारे सुगंध मार्जन (स्क्रब) में गुलाबी हिमालयीन नमक, मृत सागर नमक या (और अधिक संवेदनशील त्वचा के लिए) जैविक शर्करा, जोजोबा एवं कुकुई नट ऑयल्स एवं अन्य आवश्यक तैलों के औषधीय सम्मिश्रण का उपयोग किया जाता है.
शुष्क ब्रश अपशल्कन
शुष्क ब्रश तकनीक के लाभ सूखी त्वचा-कोशिकाओं को हटाने से भी कहीं बढ़कर है! त्वचा को विषमुक्त करने के साथ-साथ, यह रक्त एवं लसीका के परिभ्रमण में सुधार लाता है, त्वचा के फुलाव को कम करता है तथा स्नायु प्रणाली को प्रशांत करता है.
ऊर्जादायक बॉडी/फुट स्क्रब
हमारी कॉफी आपको तरो-ताजा करके रख देगी परन्तु आपको इसे पीने की जरूरत नहीं होगी! इस गत्यात्मक एवं स्फूर्तिकारी अपशल्कन (एक्सफॉलिएशन) के लिए कॉफी के प्राकृतिक रवा और तेलों का सम्मिश्रण बनाया जाता है.
प्रशांत बॉडी स्क्रब
इस उपचार से आपकी त्वचा विश्रांत तथा जीवन के कठोर प्रभावों से मुक्त हो जाती है.
एक आरामदेह, सौम्य अपशल्कन जिसके लिए हम मृत सागर के नमक तथा त्वचा को मुलायम बनाने वाले प्राकृतिक तैलों से स्वयं तैयार की गई औषधि, लॅवेंडर पुष्प, तथा आवश्यक तैलों के अपने विशेषीकृत उपचारात्मक सम्मिश्रण का प्रयोग करते हैं। |