हमारा मेडिकल क्लीनिक
हमारा मेडिकल क्लीनिक
| समग्र जीवन - स्वस्थ जीवन |
![]() |
मुझे कहां से शुरू करना होगा? |
हमारा सुझाव है कि पहले आप हमारे वेबसाइट को ब्राउज़ करें ताकि आप जान सकें कि हम कैसी सेवाएं दे सकते हैं. उसके बाद आप चाहें तो 20 मिनट के एक पूरक परामर्श* तथा हमारे केन्द्र के भ्रमण से प्रारम्भ करें. आपका यह निःशुल्क परामर्श व्यक्तिगत रूप से मिलकर या फिर फोन पर भी प्राप्त किया जा सकता है. कृपया यू.एस. 1-925-362-4686 पर सम्पर्क करें. |
| वीडियो साक्षात्कार के साथ सम्पूर्ण स्वास्थ्य आकलन |
|
ये सारे आकलन एक हॉलिस्टिक चिकित्सक, एक प्राकृतिक चिकित्सक एवं पोषण आहार विशेषज्ञ तथा एक ऍक्युपंक्चर विशेषज्ञ द्वारा किये जाते हैं. आपके शारीरिक स्वास्थ्य के और भी अधिक सूक्ष्म डेटा को मापने के लिये, इस सम्पूर्ण स्वास्थ्य आकलन को हम अत्याधुनिक तकनीक की मदद से पूरा करते हैं जिसमें मेरीडियन विधि से तनाव के आकलन सॉफ्टवेयर तथा सजीव रक्त कोशिका परीक्षण दोनों ही शामिल होते हैं. सम्पूर्ण हॉलिस्टिक आकलन में लगभग 3–4 घंटे का समय लगता है जो इस बात पर निर्भर है कि किस प्रकार की जांचों की आवश्यकता है. एकबार जब सारे आकलन, परीक्षण और जांच सम्पन्न हो जाते हैं तो फिर हम आपके लिए एक खास उपचार योजना विकसित करते हैं जो आपको उसी दिन से मिलना प्रारम्भ हो जाता है. उपचारों के अंतर्गत अनेक प्रकार की समग्र चिकित्सा सेवायें, विशेषीकृत अंतःशिरा उपचार, पूरक औषधि उपचार तथा अन्य बातें शामिल हो सकती हैं. |
| स्थितियाँ जिनका हम उपचार करते हैं |
| एलर्जी स्वलीनता (Autism) स्वघटित रोग-प्रतिरोधकता सम्बन्धी कठिनाइयां रक्त-शर्करा सम्बन्धी गड़बड़ी कैन्सर हृदय सम्बन्धी स्थितियाँ पाचन सम्बन्धी दोष अंतःस्रावी असंतुलन
लसीकावाहिका सम्बन्धी कठिनाइयां न्यूरॉलोजिकल दोष मनोवैज्ञानिक दोष
|
| ध्यान कक्ष |
|
|
| वार्षिक स्वास्थ्य विश्रान्ति |
|
वार्षिक विश्रान्ति हम उनके लिये प्रस्तुत करते हैं जो स्वयं को स्वास्थ्य के एक समग्र अनुभव में डुबो लेना चाहते हैं. ...आरोग्यकारी ध्यान-मनन, विश्रांति और श्वसन सम्बन्धी व्यायामों का अभ्यास करें. …सुगन्ध उपचार, संगीत, रंग चिकित्सा और मसाज से अपनी अनुभूतियों को संतुलित करना सीखिए. ...भीतर और बाहर से स्वस्थ होने के लिए अपने अन्दर के देवदूतों से संवाद कीजिए. सॅन डैमेनिएगो विश्रांति केन्द्र कॅलिफोर्निया, सॅन फ्रांसिस्को की खाड़ी से पूर्व की ओर डॅनविल के ऊपर की पहाड़ी पर स्थित है. घुमावदार रास्तों वाले मीलों-मील लम्बे वनीय पर्वत क्षेत्र में स्थित शांत प्रांगण, निजी उद्यानों, एकांत ध्यान-मनन क्षेत्रों वाले इस स्थान में आपको आराम और नवयौवन प्राप्त करने का ढेर अवसर मिलेगा. सॅन डॅमिएनो विश्रांति केन्द्र, पीडीएफ ब्रोशर |
©2007-08 M.T.O. Holistic Health Center®. सर्वाधिकार सुरक्षित.
|