| MAKTAB TARIGHAT OVEYSSI SHAHMAGHSOUDI® | ||||
|
"80 प्रतिशत संकेत, लक्षण, व्याधि और दशाएं किसी रोग के सूचक नहीं होते बल्कि इस बात के प्रमाण कि शरीर अपने आत्म-शुद्धिकरण के काम में लगा हुआ है." |
||||
|
वीडियो साक्षात्कार के साथ
ध्यान कक्ष
हर मरीज़ को उसकी स्वास्थ्य प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये एक खास टैमरकोज़ व्यायाम प्रस्तावित किया जात है. टैमरकोज़ का अर्थ है "शक्तियों का संकेन्द्रण". इस चिर-प्राचीन विधि का मूल स्रोत सूफ़ीवाद की शिक्षाओं में है. 1,400 वर्षों से भी अधिक पुरानी यह विधि आधुनिक जीवन में पूरब की अपार बुद्धिमत्ता का समाहार प्रस्तुत करती है. "हृदय के स्वर्गिक बिंदु में अवस्थित व्यक्ति की समस्त शक्तियों का संकेंद्रण व्यक्ति को उसकी वास्तविक सत्ता का ज्ञान करा सकेगा और उसे यह आश्वस्ति प्राप्त होगी कि वह प्रसन्नता, अनन्त शांति और जीवन प्राप्त करने में अवश्य सफल होगा."
वार्षिक विश्रान्ति हम उनके लिये प्रस्तुत करते हैं जो स्वयं को स्वास्थ्य के एक समग्र अनुभव में डुबो लेना चाहते हैं. ...आरोग्यकारी ध्यान-मनन, विश्रांति और श्वसन सम्बन्धी व्यायामों का अभ्यास करें. …सुगन्ध उपचार, संगीत, रंग चिकित्सा और मसाज से अपनी अनुभूतियों को संतुलित करना सीखिए. ...भीतर और बाहर से स्वस्थ होने के लिए अपने अन्दर के देवदूतों से संवाद कीजिए. सॅन डैमेनिएगो विश्रांति केन्द्र कॅलिफोर्निया, सॅन फ्रांसिस्को की खाड़ी से पूर्व की ओर डॅनविल के ऊपर की पहाड़ी पर स्थित है. घुमावदार रास्तों वाले मीलों-मील लम्बे वनीय पर्वत क्षेत्र में स्थित शांत प्रांगण, निजी उद्यानों, एकांत ध्यान-मनन क्षेत्रों वाले इस स्थान में आपको आराम और नवयौवन प्राप्त करने का ढेर अवसर मिलेगा.
|
||||




हमारा सुझाव है कि पहले आप हमारे वेबसाइट को ब्राउज़ करें ताकि आप जान सकें कि हम कैसी सेवाएं दे सकते हैं. उसके बाद आप चाहें तो 20 मिनट के एक पूरक परामर्श* तथा हमारे केन्द्र के भ्रमण से प्रारम्भ करें. आपका यह निःशुल्क परामर्श व्यक्तिगत रूप से मिलकर या फिर फोन पर भी प्राप्त किया जा सकता है. कृपया यू.एस. 1-925-362-4686 पर सम्पर्क करें.
हम सभी आगंतुकों को प्रोत्साहित करते हैं कि वे इस व्यापक संपूर्ण स्वास्थ्य आकलन से आरंभ करें. यह संपूर्ण मूल्यांकन आपके स्वास्थ्य का एक झरोखा है और किसी भी चिंताजनक पहलू के बारे में हमें आगाह कर देता है. मूल्यांकन कार्य कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा किया जाता है और इसमें तनाव और रक्त की जांच भी शामिल है. यह व्यापक ऍप्रोच हमें आपकी व्यक्तिगत जरूरत के उपयुक्त व्यक्ति-अनुकूलित उपचार पेश करने में सहायता देता है.
स्थितियाँ जिनका हम उपचार करते हैं
हम स्वस्थ तब रहते हैं जब हम अपने शरीर के सभी ऊर्जा केन्द्रों से ऊर्जा का अबाधित प्रवाह होने देते हैं. जब हम ध्यान और विश्रान्ति की स्थिति मे होते हैं तो हम प्रभावी रूप से इन ऊर्जा केन्द्रों को खोल रहे होते हैं और इस प्रकार किसी भी उपचार विधि को बेहतर और तेजी से काम करने देते हैं. इसी कारण हम अनुशंसा करते हैं कि हमारे मरीज़ किसी भी उपचार से पहले ध्यान कक्ष में 15 मिनट का ध्यान करें.
वार्षिक स्वास्थ्य विश्रान्ति