| MAKTAB TARIGHAT OVEYSSI SHAHMAGHSOUDI® | ||||
|
|
||||
|
काया चिकित्सा
अपशल्कन (Exfoliations)
सुगंधित मार्जन (स्क्रब) श्रांतिदायक मालिश (मसाज) एवं ऊर्जस्वकारी मार्जन (स्क्रबिंग) का तालमेल भरा सम्मिश्रण, यह उपचार मृत त्वचा-कोशिकाओं का अपशल्कन करता है, त्वचीय स्वास्थ्य में सहायक होता है तथा रक्त-परिभ्रमणकारी एवं लसीकावाही प्रणालियों को उत्प्रेरित करता है. शुष्क ब्रश अपशल्कन शुष्क ब्रश तकनीक के लाभ सूखी त्वचा-कोशिकाओं को हटाने से भी कहीं बढ़कर है! त्वचा को विषमुक्त करने के साथ-साथ, यह रक्त एवं लसीका के परिभ्रमण में सुधार लाता है, त्वचा के फुलाव को कम करता है तथा स्नायु प्रणाली को प्रशांत करता है. ऊर्जादायक बॉडी/फुट स्क्रब हमारी कॉफी आपको तरो-ताजा करके रख देगी परन्तु आपको इसे पीने की जरूरत नहीं होगी! इस गत्यात्मक एवं स्फूर्तिकारी अपशल्कन (एक्सफॉलिएशन) के लिए कॉफी के प्राकृतिक रवा और तेलों का सम्मिश्रण बनाया जाता है. प्रशांत बॉडी स्क्रब इस उपचार से आपकी त्वचा विश्रांत तथा जीवन के कठोर प्रभावों से मुक्त हो जाती है. एक आरामदेह, सौम्य अपशल्कन जिसके लिए हम मृत सागर के नमक तथा त्वचा को मुलायम बनाने वाले प्राकृतिक तैलों से स्वयं तैयार की गई औषधि, लॅवेंडर पुष्प, तथा आवश्यक तैलों के अपने विशेषीकृत उपचारात्मक सम्मिश्रण का प्रयोग करते हैं। आवेष्टन (रैप्स)
सुगंधित आवेष्टन (रैप) विशद एवं संतुलनकारी गहराई तक प्रवेश करने वाले औषधीय तैलों के कवच-आवरण में पड़े-पड़े आप तो बस मजे लीजिए सिर, गर्दन और चेहरे की आरामदायक मालिश के. सावधानीपूर्वक चुने गए तेलों के सम्मिश्रण से हर तरह की मदद मिल सकती है - दर्द-निवारण से लेकर शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने तक. इसके बाद किसी स्नान की कोई जरूरत नहीं. सच्चाई तो यह है कि इन तेलों को आप जितनी ज्यादा देर शरीर के अन्दर प्रवेश करने देंगे, उपचार उतना ही लाभदायक होगा. देखिए आवेष्टन (रैप) सक्षम विषहारी (पोटेंट डिटॉक्स) अशुद्धताओं के निर्मूलन और त्वचा के पोषण के लिए उद्दिष्ट इस आरामदायक उष्मा उपचार में समुद्री शैवाल और मृदा के शक्तिशाली सम्मिश्रण का प्रयोग किया जाता है और समुद्र लवण एक ताकतवर निर्विषीकरण का काम करता है. इस आवेष्टन में फेशियल मसाज और साइनस बाहर निकालने का कार्य भी शामिल है. गांभीर्यपूर्ण कायिक आवेष्टन (सीरीनिटी बॉडी रैप) विश्रांतिदायक इस उपचार की उष्मा शरीर को हमारे विष-उन्मूलनकारी कॅमोमाइल तथा अदरख की जड़ के तैलों के प्रशांतकारी सम्मिश्रण को काफी गहरे सोखने देती है. एक अतिरिक्त वैयक्तिक औषधीय सम्मिश्रण का प्रयोग आपके पैरों के तलवों पर भी किया जाता है. शक्तिदायक कायिक आवेष्टन (वाइटैलिटी बॉडी रैप) नवयौवनकारी यह उत्प्रेरक और पोषक आवेष्टन (रैप) हरित चाय, पेपरमिंट के पाउडर, आर्द्रताकारी (मॉश्चराइजिंग) प्राकृतिक तैलों तथा आवश्यक औषधीय तैलों के स्फूर्तिदायक सम्मिश्रण के माध्यम से आपके तन-मन को तरोताजा कर देता है. मालिश
दो शरीर कभी एक जैसे नहीं होते और यही बात मालिश (मसाज) पर लागू होती है! स्वीडिश, लोमी लोमी, रिफ्लेक्सोलॉजी, शियात्सु, क्रैनियोसैक्रल चिकित्सा, ट्रिगर प्वाइंट चिकित्सा, इंज्योरी/स्पोर्ट्स मसाज तथा डीप टिश्यू सहित अनेक रूपात्मक विधियों से प्रेरणा ग्रहण करते हुए हमारे उपचारकर्ता एक ऐसा मसाज तैयार करेंगे जो आपकी खास व्यक्तिगत जरूरतों के हिसाब से बना होगा. आपके शरीर के प्रमुख ऊर्जा केन्द्रों पर चिकने गर्म पत्थर रखे जाते हैं जो दुखती हुई मांसपेशियों को भेदते हुए आपके तनावों को विगलित करके हटा देते हैं. सुखानुभूति की स्थिति में प्रवेश कीजिए और अपने शरीर को तनाव और विषों को बाहर निकालने देते हुए पत्थरों की सुखद उष्मा का अनुभव कीजिए. लसीकावाही मसाज यह सौम्य किन्तु अत्यंत शक्तिशाली मसाज आपके शरीर को तेजी से विषमुक्त करता है. आपको काफी गहरा आराम पहुँचाते हुए यह आपके शरीर की सभी प्रणालियों को स्निग्ध आरोग्य प्रदान करता है, और खास तौर पर ऐसे लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है जो अनेक विस्तृत श्रेणी की रुग्णताओं के शिकार हैं. रिफ्लेस्क्सोलॉजी आपके हाथों और पैरों के उन क्षेत्र का मसाज किया जाता है जो आपके शरीर के विशिष्ट अंगों और अवयवों के परावर्ती विन्दु हैं, फलस्वरूप वे ऊर्जा प्रवाह-पथ खुल जाते हैं जिनसे आप स्थिर, संकेंद्रित और पुन: युवा महसूस करेंगे. स्वीडिश मसाज मांसपेशी की ऊपरी परतों पर लम्बे, फिसलनदार आघातों तथा रूँधने और घर्षण करने की तकनीक से मांसपेशियों का तनाव जाता रहता है एवं रक्त-परिभ्रमण एवं गति-श्रृंखला में सुधार होती है. हॉट स्टोन मसाज शरीर के पोर-पोर को आराम पहुँचाने वाला यह हॉट स्टोन मसाज लय, समरूपता और संतुलन का विकास करता है. ज्वालामुखीय पत्थरों की उष्मा और उनका निम्नदाबीय प्रकम्पन बहुत ही स्थिरताकारी हैं और उनसे प्राप्त होता है गहराई तक सुख देने वाला, आरामदायक मसाज.
|
||||




सदियों से, कायिक उपचारों को उनके नवयौवनकारी एवं रोगोपचारक प्रभावों के कारण अपनाया जाता रहा है. प्राचीन युग में खनिज जल के उष्ण स्रोतों से लेकर आधुनिक युग में समुद्री शैवाल से आवेष्टन (रैप्स) किए जाने तक, अपने शरीर को विषमुक्त करने, मस्तिष्क को तनावमुक्त बनाने और त्वचा को नवयौवन प्रदान करने के लिए विस्मयकारी उपचारों की एक पूरी श्रृंखला की अनुभूति पाइए.
अपशल्कन से त्वचा के रंग में सुधार होता है और उसमें निखार आता है, रोमकूप और रन्ध्र खुल जाते हैं जिससे त्वचा खुलकर सांस ले पाती है और मॉस्चराइजर, सीरम और जेल वगैरह इसमें आसानी से समा पाते हैं. अपशल्कन से त्वचा की बनावट में भी सुधार आता है और यह पहले से अधिक चिकनी और रेशमी मुलायम हो जाती है. इससे जहां एक ओर पूरी त्वचा के प्रकार्य में उत्प्रेरणा मिलती है वहीं दूसरी ओर रक्त-परिभ्रमण भी तेज होता है. सतह पर की मृत त्वचा को हटाने और नई स्वस्थ त्वचा के पुनःसृजन के लिये विशेषज्ञ हर सप्ताह अपशल्कन की सलाह देते हैं.
बॉडी रैप्स प्रस्वेदन के ज़रिये शरीर के विष बाहर निकालने में मदद देने के लिए उष्मा बढ़ाते हैं. वे रक्त परिवहन को भी तेज़ करते हैं और शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद देते हैं. साथ ही वे उपापचय एवं लसीकावाहिका की प्रक्रिया को उत्प्रेरित करते और विषों तथा अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालते हैं. इनके प्रयोग से त्वचा का रंग निखरता है, उन्हें खोये हुए मिनरल्स फिर से प्राप्त होते हैं और सम्पूर्ण त्वचा का प्रकार्य सुधर जाता है.
इंटीग्रेटेड मसाज